टिहरी गढ़वाल
Tehri News: किशन सिंह रावत पेश कर रहे मिसाल, अनाथ गाय का कर रहे पालन पोषण…
जहां आज गौमाता को रोड पर छोड़कर आवारा पशु घोषित किया जा रहा है। वहीं विकासखंड भिलंगना के ग्राम सभा चांनी बासर के पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत द्वारा विगत 14 वर्षों से बगैर किसी की सहायता के चानी दोला नामक जगह पर हरे कृष्णा गोधाम आश्रम बनाकर 25-30 अनाथ गाय और बछड़े का पालन पोषण किया जा रहा है। आज हरे कृष्णा गोदाम आश्रम चानी दोला में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें किशन सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
संरक्षक बचल सिंह रावत, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सेमवाल, दिनेश लाल, दरमियान सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सोहन भट्ट, सह कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान ख्वाडा कुलदीप सिंह रावत, सचिव चंद्रेश नाथ, सह सचिव अमर सिंह राणा, एवं सलाहकार ग्राम प्रधान सौला गिरीश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य बासर धनपाल सिंह नेगी, रामचंद्र सिंह राणा, शैलेंद्र प्रसाद रतूड़ी,को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
वही आज किशन सिंह रावत जी द्वारा अपनी पैतृक 4 नाली भूमि हरे कृष्ण गोधाम को दान की गई। इस अवसर पर बूढ़ाकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य थाती बूढ़ाकेदार मुकेश नाथ, ग्राम प्रधान थाती बूढ़ाकेदार सानोप राणा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र पवार, दरमियान सिंह नेगी, अमनदीप भट्ट, नरेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
