टिहरी गढ़वाल
Tehri News: देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर लौटे रोहित ने सीएम से की मुलाकात, अब एवरेस्ट करेंगे फतह…
अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम रोशन करने वाले टिहरी के रोहित ने प्रदेश लौट सीएम धामी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय पर्वतारोही रोहित भट्ट से भेंट कर मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। रोहित भट्ट ने बताया कि उनका चयन इस साल माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस हेतु उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इससे पहले पर्वतारोही रोहित भट्ट (Mountaineer Rohit Bhatt) ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया (Tanzania) स्थित माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने महज तीन दिन में इस पर्वत को फतह कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां प्रदेश गौरावंवित हुआ है।
रोहित ने 5895 मीटर पर स्थित अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी में किलिमंजारो को फतह करने का सपना देखा। और इस सपने को उन्होंने पूरा कर दिखाया। बताया जा रहा है कि सामान्यता पर्वतारोही इस पर्वत को फतह करने के लिए 6 दिन का समय लगाते हैं लेकिन रोहित ने इस कार्य को 3 दिन में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का सपना देखा। और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट गए। अपने जज्बे के चलते उन्होंने अपना लक्ष्य पा लिया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने 28 जनवरी की सुबह यह उपलब्धि पाई। वह 23 जनवरी 2023 को भारत से तंजानिया के लिए रवाना हुए थे। उन्होने 25 जनवरी की सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर 28 जनवरी, 2023 को सुबह 6 बजे 361 फीट का भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा करा देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
बिग ब्रेकिंग: शादी का झांसा, जबरन संबंध और धमकी। दो जिलों में महिलाओं ने दर्ज कराई FIR…
डीएम सविन बंसल की पहल से संवर रहा है घुमंतु बचपन – शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नन्हें सपने…
मिसाल: वित्तीय अनुशासन में चमका उत्तराखंड, धामी मॉडल बना अन्य राज्यों के लिए मिसाल…





















Subscribe Our channel

