टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में दो दिन से लापता युवक का शव इस हाल में मिला, मचा कोहराम…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर है। यहां दो दिन से लापता ड्राइवर का शव टिहरी झील किनारे खाई से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ओखला गांव से चतर सिंह 27 तारीख को अपने निजी वाहन से डोबरा गया हुआ था और वापस नहीं आया। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। परिजन चतर को हर तरफ तलाश कर रहे थे। अब चतर सिहं का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जें में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम प्रधान ओखला के दिनेश रावत ने पुलिस को युवक के लापता होने की खबर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर की तालाश शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि एक गाड़ी मोटना एवं नकोट के बीच गहरी खाई में गिरी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मलबे में चतर सिंह का शव मिला। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को ऊपर लाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र लमगांव चांद भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
