टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: सीएम धामी ने टिहरी जिले को दी करोड़ों की सौगात, जानें कहां क्या होंगे काम…
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिनमें टिहरी जिले की भी 51.75 करोड़ की योजनाएं शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड बनाने में सभी की भागीदार का आह्वान किया ।
रविवार को जिला सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री के वर्चुअल के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। सीएम ने 13.2 करोड़ से बनी प्रतापनगर पंपिंग पेयजल, 17.74 करोड़ की धनोल्टी की आनंद चौक ग्राम समूह पंपिग योजनाओ का लोकार्पण तथा 8.11 करोड़ के चंबा-जौल-बहेड़ा-नकोट-कुडियालगांव- नागदेव पत्थल्ड मोटर मार्ग, 7.63 करोड़ के अदवाणी-बेरनी, 5.25 करोड़ के मिण्डाथ बोरगांव-कुंड-चलपाल मोटर मार्ग के अपग्रेडशन कार्यो का शिलान्यास किया।
जिले की प्रतापनगर और आनंद चौक पंपिंग योजना का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र वासियों को पीने का पानी मिल सकेगा। यह दोनों योजनाएं लंबे समय से निर्माणाधीन थी। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी । सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पीडीडीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, एडीएसटीओ दारा सिंह, ईई लोनिवि योगेश कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




