उत्तराखंड
लाभकारी सिद्ध हो रही एम्स की टेलीयूरोलॉजी सेवा…
एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग ने अपनी टेलीयूरोलॉजी सेवा के माध्यम से मरीजों की देखभाल में नए मानक स्थापित किए हैं। इस सेवा के माध्यम से विभाग ने पिछले 4 महीनों के दौरान 1600 से अधिक रोगियों को न केवल स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाया अपितु बड़ी संख्या में रोगियों को स्टेंट प्रबन्धन के लिए भी प्रेरित किया है।
एम्स ऋषिकेश के यूरोलाॅजी विभाग द्वारा 1 अगस्त 2024 को एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से टेलियूरोलाॅजी सेवा की शुरुआत की थी।
चिकित्सीय परामर्श की यह सेवा उन सभी मूत्र रोगियों के लिए विशेष लाभकारी है जिन्हें मूत्र रोग से संबन्धित किसी प्रकार की जानकारी लेने, सर्जरी होने के बाद फाॅलोअप के मामले और उपचार तथा समन्वय हेतु अपने चिकित्सक से जुड़ने की आवश्यकता होती है।
इस सेवा के उपयोग से रोगी, अस्पताल आने की असुविधा से भी बच जाता है। विभाग के हेड और सीनियर यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. अंकुर मित्तल ने बताया कि यह सेवा 1 अगस्त 2024 को शुरू की गयी थी। तब से तकरीबन 1600 से अधिक रोगियों को इसका लाभ मिल चुका है।
उन्होंने बताया कि इस सेवा से स्टेंट का समय पर प्रबंधन, सर्जरी के लिए डेट लेना, सर्जरी के बाद व्यापक फॉलो-अप देखभाल ( जैसे यूरोलॉजिकल केंसर सम्बंधित बीमारियां, महिलाओं की पेशाब रोग से सम्बंधित समस्याएं, रीनल ट्रांसप्लांट, ए. वी. फिस्टुला और फियोकोमोसाइटोमो ) आदि से संबन्धित समस्याओं पर चिकित्सीय परामर्श लेना, फोन द्वारा हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट की जानकारी उपलब्ध करवाना, मल्टीडिसिप्लिनरी ट्रीटमेंट का समन्वय और त्वरित पूछताछ व समाधान आदि जानकारियां उपलब्ध करवाता है।
डाॅ. मित्तल ने बताया कि इस सेवा की उपयोगिता को देखते हुए यूरोलाॅजी विभाग शीघ्र ही इसका विस्तार करने जा रहा है। ताकि अधिकाधिक रोगी इसका लाभ उठा सकें।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने टेलियूरोलाॅजी सेवा को बहुलाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि सक्रिय उपचार, सर्जरी के बाद फॉलो-अप और सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रही इस सेवा ने तकनीक और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सुबह 9 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक है सुविधा
एम्स की टेलीयूरोलॉजी सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य संचालित होती है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए विभाग द्वारा 8126542780 फोन नम्बर जारी किया गया है।
विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ए. के. मंडल, डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. विकास पंवार, डॉ. दिलीप कुमार के अलावा रेजिडेंट्स डॉक्टर्स और एसएनओ दीपेश स्वामी आदि इस नम्बर फोन करने वाले प्रत्येक मूत्र रोगी को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel