उत्तराखंड
माँ डाँट काली मनोकामना सिद्धपीठ का 222 वाँ वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न
देहरादून: आज माँ डाँट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर की वार्षिक बैठक मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर के मुख्य महंत आदरणीय रमण प्रसाद गोस्वामी जी उपस्थित रहे, बैठक के पूर्व विधि विधान से माता रानी के वार्षिकोत्सव की तिथि के लिए आचार्य गणों द्वारा पूजा की गई।
बैठक में पूज्य महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के चेत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी पर माँ के उत्सव की तिथि घोषित की जाती है, इस वर्ष 222 वाँ वार्षिकोत्सव होगा, जो कि 29 जून 2025, दिन रविवार को भैरव पूजन से आरम्भ होगा, 30 जून सोमवार को शिव पूजन, 1 जुलाई मंगलवार को हनुमान पूजन व सुंदरकांड, 2 जुलाई बुधवार को झंडा पूजन व नगर परिक्रमा, 3 जुलाई बृहस्पतिवार को ( आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष , अष्टमी ) को माता रानी का भव्य जागरण, 4 जुलाई शुक्रवार ( नवमी तिथि ) को माँ का हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।
महंत जी ने माँ डाँट काली के सभी सेवादारो को बधाई एंव आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सेवादल के दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) , शुभम् गोस्वामी, संयम गोस्वामी, नरसिंह दास, हरीश मारवाह, राम पद जना, वासु परविंदा,विक्की खत्री, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य अनूप ममगई, आचार्य प्रवीण जुयाल, शिवांग थपलियाल, श्रवण वर्मा ,सुनील आहूजा , शिवम गोयल, गौतम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel