उत्तराखंड
Good News: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी उत्तराखंड की संस्कृति, टिहरी बांध सहित बाबा बद्री के दर्शन करेगी दुनिया…
देहरादून: देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो-शोर से चल रही है। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। जिसमें सांस्कृतिक झांकियों के लिए उत्तराखंड की भी खास झांकी का चयन किया गया है। इस बार परेड में उत्तराखंड के टिहरी बांध और डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्री विशाल के मंदिर की झांकी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड की झांकी में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को सबसे आगे दर्शाया जाएगा। इसके बाद टिहरी बांध और फिर डोबरा चांठी पुल और इसके बाद करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्री विशाल के मंदिर को दर्शाया गया है। बता दें कि इस परेड में उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। जिनमें कुमाऊं सांस्कृतिक लोक कला दर्पण लोहाघाट, चंपावत के 16 कलाकारों का सांस्कृतिक दल झांकी के साथ चलेगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक 13 बार राजपथ पर देवभूमि की झांकी को प्रदर्शित किया गया है। साल 2003 में सबसे पहले फूलदेई की झांकी को परेड में शामिल किया गया था। इसके बाद आने वाले सालों में नंदा राजजात यात्रा, फूलों की घाटी, कॉर्बेट नेशनल पार्क, साहसिक पर्यटन, कुंभ मेला, जड़ी-बूटी, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, ग्रामीण पर्यटन, अनासक्ति आश्रम कौसानी, केदारनाथ धाम की झांकी राजपथ पर नजर आईं हैं। हमेशा से उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का आकर्षण केंद्र रहती है। इस बार भी देवभूमि की संस्कृति को परेड में शामिल किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel