उत्तराखंड
बूढाकेदार: पढ़ा लिखा युवा तब हो गया फेल, जब पशुधन प्रसार अधिकारी नॉट फ़ॉर सेल का खेल रहा था खेल, देखिए वीडियो…
पशुपालन विभाग की नाक के नीचे एक अधिकारी जनता को ठगने का काम कर रहा है। मामला टिहरी से सामने आया है। यहां नोट फॉर सेल व सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली दवाइयों को बेचने का गौरखधंधा चल रहा है। ये काम और कोई नहीं बल्कि पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें की टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में सरकारी अस्पताल में तैनात एक पशुधन प्रसार अधिकारी अबसार अहमद द्वारा सेम्पल के लिए आई दवाइयों और सरकारी दवाइयों को महंगे दामों में बेचने का धंधा चलाया जा रहा है। जब कोई भी यहां अपने किसी पशु को दिखाने जाता है तो वह अपने पैसे बनाता है। मामले का खुलासा एक वीडियो के सामने आने पर हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं की एक युवक जब अपने बीमार कुत्ते को लेकर पशुधन प्रसार अधिकारी के पास पहुंचा तो उनसे नॉट फ़ॉर सेल वाली दवाई पैसे लेकर दी। जब युवक ने दवाई पर नॉट फ़ॉर सेल पढ़ा तो वह हैरान रह गया और खुद को ठगा महसूस करने लगा। ऐसे ही अन्य लोगों ने भी डॉक्टर पर महंगे दामों पर दवाई देने का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से क्षेत्र में इसी तरह ग्रामीणों को ठगने का काम कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
