उत्तराखंड
सत्र: पांचवी विधानसभा का पहला सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है…
देहरादून। दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बाद भी सत्र में 21117 करोड़ का लेखानुदान बजट पास हुआ है। दो दिवसीय सत्र की कार्यवाही 7 घंटे 23 मिनट तक चली।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सदन की कार्यवाही को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2022 पारित हुआ। अध्यादेशों की बात करें तो इस सत्र में उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अध्यादेश 2021, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन अध्यादेश 2022 पारित हुआ।
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ विस. का सत्रप्रतिवेदन
भारत के नियंत्रक- महालेखापरीक्षक द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2020-21 के वित्त लेखे एवं विनियोग लेख।
उत्तराखंड पंचम राज्य वित्त आयोग, उत्तराखंड (पंचायती राज एवं स्थानीय निकायें) का प्रतिवेदन सूचनाओं पर सत्र में क्या कुछ हुआ
नियम 300 में प्राप्त 23 सूचनाओं में से सभी 23 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई।
नियम-53 में 22 सूचनाओं में सभी 22 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई।
नियम-58 में प्राप्त 7 सूचनाओं में 5 को स्वीकृत किया गया।
नियम 310 में 1 सूचना प्राप्त हुई जिसे नियम 58 में परिवर्तित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा उत्तराखंड राज्य में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष का उन्हें गौरव प्राप्त हुआ है। वह चाहती है कि अपने कार्यों से वह सदन में अपनी छाप छोड़े। उन्होंने कहा सदन में महिला सदस्यों को भरपूर अवसर प्रदान हो यह उनकी प्राथमिकता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel