उत्तराखंड
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कोतवाली पहुंचे पति ने कहा-मार डाला…
भदईपुरा, रुद्रपुर में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पति को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मशरूफ अक्सर दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
कुछ देर पत्नी की लाश के पास बैठकर वह सीधे कोतवाली पहुंचा। पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी।
इस पर पुलिस ने मृतका के खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel