उत्तराखंड
उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, CISF में तैनात जवान का निधन, ढाई साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया…
रामनगर: उत्तराखंड के लिए भारतीय दूतावास से एक दुखद खबर सामने आई है।काठमांडू में सीआईएसएफ में तैनात रामनगर के ढेला निवासी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर की सूचना मिलते ही जवान के पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। ढ़ाई साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर के अंतर्गत आने वाले ढेला गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक अधिकारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह अधिकारी सीआईएसफ में तैनात थे। बताया जा रहा है कि कि दीपक 10 साल पहले सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका ढाई साल का एक बेटा है। काठमांडू में दीपक की तैनाती करीब 2 साल पहले हुई थी। आगामी सितंबर महीने में उनका तबादला देहरादून होना था। लेकिन उससे पहले ही दीपक की मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि बीती सुबह काठमांडू के लेंचौर स्थित भारतीय दूतावास में तैनात दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत से जहां दूतावास के अधिकारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार बेटे के आने का इतंजार कर रहा था। लेकिन उन्हें खबर नहीं थी कि बेटा अब तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
