उत्तराखंड
Big Breaking: डॉक्टर निधि के इस्तीफे से शासन में मचा हड़कंप, सीएम धामी ने दिए ये बड़े आदेश…
देहरादूनः उत्तराखंड में सुर्खियों में छाई डॉक्टर नीधि को लेकर बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा की खबर ने जहां उत्तराखंड में भूचाल ला दिया है। माफी ना मांगने के कारण डॉक्टर निधि के तबादले के बाद नौकरी से इस्तीफ़ा देने की वजह सोशल मीडिया पर आग तरह फैल चुकी है। ऐसे में सीएम धामी ने मामले पर बड़ा आदेश देते हुए तबादला निरस्त कर दिया है। साथ ही मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे की पत्नी की जांच करने घर गईं दून अस्पताल की डॉ. निधि उनियाल का बीपी इंस्ट्यूमेंट कार में छूटने को लेकर विवाद हो गया था। महिला डॉक्टर का आरोप है सचिव की पत्नी ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं इस मामले में उनका तबादला होने पर डॉक्टर निधि ने इस्तीफा दे दिया है। मामले को लेकर उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। डॉक्टर निधि के साथ हुई बदसलूकी के मामले में चौतरफा उनकी फजीहत होती रही।
मामले में सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में लोग डॉ निधि के समर्थन में आए। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से कराया अवगत था। मामले में सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश कि तत्काल प्रभाव से डॉ निधि उनियाल के स्थानांतरण को स्थगित करने के किया जाए। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel