उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में जहां सूखी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी चार दिन तराई-भाबर क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शनिवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है। सूखी ठंड और कोहरे के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीत दिवस होने के चलते दिन भर बादल छाने की वजह से अंधेरा जैसा माहौल रहा। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई है।शनिवार को नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। साथ ही आगामी दिनों के लिए देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि भले ही इस सीजन अभी तक बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शीतलहर के सितम से लगातार ठिठुरन बना हुआ है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में छह दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। ऐसे में प्रचंड और कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं सर्दी के प्रकोप से अभी राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड के प्रभाव में अभी और वृद्धि होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel