उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम करवट बदल रहा है। 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए मौसम विभाग उत्तराखंड ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इससे चढ़ते पारे में गिरावट होने से जहां गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है, वहीं मौजूदा फसलों के लिए अंधड़ जैसी स्थिति नुकसानदेय भी साबित हो सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने आज तात्कालिक पूर्वानुमान भी जारी किया है। जिसके अनुसार देहरादून, हरिद्वार तथा उत्तरकाशी जनपदों के कुछ स्थानों में (30-40 किमी प्रति घंटे ) की तेज हवाएं / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभवाना है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 19, 20 और 21 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि और अंधड़ का पूर्वानुमान है।
उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ एवं गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
उत्तरकाशी देहरादून पौड़ी गढ़वाल एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इसको देखते हुए सभी जनपदों को अलर्ट जारी किया गया है।
बिगड़ते मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही अपने पशुओं को बांधने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel