उत्तराखंड
गजब: निजी अस्पतालों का कारनामा, मरीजों की जेब काट रहे, फिर चला प्रशासन का डंडा…
देहरादून: जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड की योजना बनाई। लेकिन प्राइवेट अस्पताल इन दिनों कोरोना के नाम पर मरीजों को किस कदर लूट रहे हैं यह आयुष्मान योजना की कार्रवाई ही साबित कर रही है। पिछले कुछ समय में 11 अस्पतालों द्वारा 33 मरीजों से लिए गए 11 लाख रुपये आयुष्मान सोसायटी ने ही मरीजों को वापस कराए हैं। सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत इसके पैनल में आने वाले अस्पतालों में कोरोना का इलाज पूरी तरह निशुल्क है। यदि किसी मरीज के पास कार्ड उपलब्ध है तो उपचार के लिए मरीजों से कोई भी अस्पताल पैसे नहीं वसूल सकता।
कहा कि सरकार की ओर से तय दरों पर हॉस्पिटल सोसायटी को बिल उपलब्ध कराएंगे, जिसके बाद उन्हें इलाज के बदले एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों की शिकायतों और स्टेट हेल्थ एजेंसी की कार्रवाई के बाद अभी तक राज्य के 11 पैनल अस्पताल 33 कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के बदले लिए गए 11 लाख 13 हजार रुपये से अधिक पैसे वापस कर चुके हैं। ऐसे में राज्य के सभी सूचिबद्ध अस्पतालों से अपील की गई है कि वह मरीजों से इलाज के नाम पर लिए गए पैसे तत्काल वापस करें और बिल भुगतान के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी को उपलब्ध कराएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel