उत्तराखंड
38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण को लेकर जिले में भारी उत्साह…
38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण को लेकर जिले में भारी उत्साह है। जिले में छह प्रमुख स्थानों पर लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। देहरादून से 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्धघाटन समारोह से पूर्व ऐतिहासिक नुमाईश खेत में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय के अलावा तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों में भी देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एशियन गेम्स के मेडलिस्ट केशर सिंह मेहता,तैराकी कोच हयात सिंह खेतवाल को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि उत्तराखंड के लिए यह महत्वपूर्ण पल है। राज्य के विभिन्न खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों को नया मंच मिलेगा। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा एवं हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा,और भावी पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर एसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के,जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएस सौन,जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत,तहसीलदार दलीप सिंह,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरण नेगी,एशियन गेम्स के मेडलिस्ट केशर सिंह मेहता,तैराकी कोच हयात सिंह खेतवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनता उपस्थित रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel