उत्तराखंड
राजनीतिः उत्तराखंड बीजेपी में अगले 48 घंटे में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष…
देहरादूनः उत्तराखंड बीजेपी में एक बार फिर बड़े फेरबदल की खबरे रही है। चुनावी रिज्लट से पहले से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के फेरबदल की खबरों पर अब विराम लग सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर बीजेपी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। अगले 48 घंटे में बीजेपी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। सियास गलियारों में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो हारी हुई 23 सीटों पर भाजपा हाईकमान ने अपनी रिपोर्ट भी बनाई है. जिसके बाद बदलाव होने के संकेत मिल रहे है। चुनाव के बाद से मदन कौशिक पर लगे गंभीर आरोपो के बाद अब कौशिक की कुर्सी भी खतरे में मानी गई है। चुनाव परिणाम में भी मदन कौशिक अपनी सीट तो बचा ले आए लेकिन हरिद्वार जिले में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस वजह से मदन कौशिक का नाम मंत्रिमंडल की लिस्ट से बाहर हो गया और अब उनकी अध्यक्ष की कुर्सी भी खतरे में है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में वोटिंग 14 फरवरी को हुई और उसके एक हफ्ते बाद भाजपा के कुछ विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही अन्य पर पार्टी के खिलाफ काम करने के गंभीर आरोप लगाए। इससे पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई और कौशिक को लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। अब आलम यह है कि बात प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ और पदाधिकारियों को बदलने तक पहुंच गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
