उत्तराखंड
Big News: टिहरी सहित इन जिलों में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल, इन अफसरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार फुल एक्शन में है। एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। जहां आरके कुंवर को फिर से माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बना दिया गया है। वहीं अब विभाग में 24 अन्य अफसर बदले जाने की तैयारी है। इन अफसरों के तबादलों की सूची तैयार है। इस सूची के तहत पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, ऊधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग में अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले कुछ दिनों के भीतर विभाग में गढ़वाल मंडल और कुमाऊं के अपर निदेशक माध्यमिक के साथ ही कई जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बदले जा सकते हैं। इन अफसरों के तबादलों के लिए शासन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। इसमें एससीईआरटी के एक अधिकारी को चंपावत का प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया जा सकता है। जबकि अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय एसपी खाली को माध्यमिक शिक्षा से हटाकर उन्हें अब केवल अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा विभाग में चंपावत जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक की तैनाती हो सकती है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में पिछले साल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत आरके कुंवर से दोनों निदेशकों का पद हटाकर उन्हें एससीईआरटी निदेशक बना दिया गया था। जबकि प्रभारी अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल बेसिक शिक्षा के निदेशक बनाए गए, लेकिन इस साल रामकृष्ण उनियाल को जहां प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाया गया । वहीं अब आरके कुंवर की माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर वापसी हुई है। शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर हुए इस बदलाव के बाद कई अन्य अफसरों को इधर से उधर करने की तैयारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel