उत्तराखंड
सीएम धामी और हरक सिंह रावत के बीच खूब हुआ हंसी मजाक, नड्डा के दौरे से भाजपा में लौटी खुशी, देखिए वीडियो…
आखिरकार कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अब धामी सरकार से न नाराजगी है न कोई शिकायत है। शनिवार शाम हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ही टेबल पर साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने मिलकर नाश्ता भी साथ किया।
खुशनुमा माहौल में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और सीएम धामी हंसी ठिठोली भी करते दिखाई दिए। 24 घंटे से अज्ञातवास में रहे हरक सिंह रावत शनिवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी थे। मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार के मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके बाद हरक सिंह की नाराजगी दूर हो गई । मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रविवार को उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने नाराज हरक सिंह रावत को मना लिया है। हरक सिंह रावत आज जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधायक उमेश शर्मा काऊ शनिवार शाम को हरक सिंह रावत को समझा-बुझाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलाने ले गए थे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद हरक सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं। फिलहाल भाजपा में सब ठीक होने का दावा किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel