उत्तराखंड
उत्तराखंड में भी पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, चारों धाम रहेंगे बंद, ये है असर…
साल का दूसरा सूर्यग्रहण दिवाली के ठीक एक दिन बाद 25 अक्तूबर को लगने वाला है। लगेगा। सूर्य ग्रहण की वजह से उत्तराखंड में भी इसका प्रभाव पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि अमावस्या और सूर्यग्रहण होने के कारण मंगलवार 25 अक्तूबर को कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तारीख में भी बदलाव हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड में सूतक काल के दौरान चारों धामों के कपाट बंद रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूर्य ग्रहण पर ऐसा संयोग 27 साल बाद देखने को मिल रहा है। यह ग्रहण भारतवर्ष सहित मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया आदि स्थानों पर दिखाई देगा। इसका सूतक प्रभाव प्रात: काल इसी दिन 4:28 बजे से शुरू हो जाएगा। सूर्यग्रहण क्रांति मालिन्य के साथ दोपहर 2:28 बजे से शुरू होगा और शाम 4:28 बजे स्पर्श होगा। शाम 5:29 बजे सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इस दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
मेष- मान सम्मान विद्या हानि।
वृष- राज्य व्यापार लाभ।
मिथुन- आर्थिक शैक्षिक लाभ।
कर्क- खर्च, आर्थिक नुकसान।
सिंह- शरीर कष्ट, मानसिक तनाव।
कन्या- धन हानि, पारिवारिक विवाद।
तुला- लक्ष्मी प्राप्ति, यश कीर्ति।
वृश्चिक- रोग कष्ट, विद्या हानि।
धनु- संतान कष्ट, तनाव।
मकर- स्वास्थय लाभ।
कुंभ- दांपत्य जीवन में खलल, आत्मग्लानि।
मीन- शरीर कष्ट, मानसिक तनाव रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel