उत्तराखंड
Good News: धामी सरकार की बड़ी पहल, इन छात्र-छात्राओं को अगले महीने से मिलेगी JEE -NEET की फ्री कोचिंग…
अगर आप में मंजिल पाने का हौसला है और आप नीट और जेईई की तैयारी करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को नीट और जेईई की कोचिंग मुफ्त पाने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। अगले महीने से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। आइए जानते है किसे और कैसे…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड शिक्षा विभाग और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी और फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। बताया जा रहा है कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोटिंग ट्रस्ट के सहयोग से शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग दिलाएगा।
बताया जा रहा है कि इस योजना की शुरूआत में राज्य के पांच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले से की जाएगी। योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओ को कोचिंग दी जाएगी। इसमें फैकल्टी फाउंडेशन की होगी। इसके लिए हर चयनित जिले से आठ छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। साथ ही डायट में तीन सौ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि शिक्षक अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दे सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel