उत्तराखंड
BIG BREAKING: इस आईपीएस अधिकारी ने लिया ऐसा फैसला की पुलिस प्रशासन में मच गया हड़कंप…
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की खबरे चल रही है। वहीं इस बीच पुलिस मुख्यालाय से आ रही है। आज आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने वीआरएस लेने का लिया फैसला कर लिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह आनंद वर्धन से उनके वीआरएस के फैसले को जल्द मंजुरी देने का किया है। उन्होंने ये फैसला क्यों लिया है इस पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस कैडर स्ट्रक्चर में डीजी रैंक के सिर्फ दो ही पोस्ट है। जिसमे से एक डीजीपी व एक एक्स कैडर डीजी को दी जाती है। ऐसे में आज की इस घटना को एक बड़े बदलाव से जोड़ा जा रहा है। जानकारों के अनुसार अगर सरकार पुलिस महकमे में कोई बड़ा बदलाव करती है व पुलिस महकमे की कमान किसी अन्य प्रदेश के कैडर अफसर को सौंपती है तो वर्तमान डी.जी.पी के लिए फिर एक्स कैडर पोस्ट खाली रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसला का क्या कारण रहा है और किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 1990 आईपीएस बैच के अधिकारी वी विनय कुमार का अधिकांश सेवाकाल केंद्र की सुरक्षा एजेंसी के नेतृत्व में रहा है। हालांकि,इससे पहले वह उत्तराखंड पुलिस विभाग में शामिल होकर बतौर ADG पद पर पुलिस मुख्यालय में प्रशासन और अभिसूचना तंत्र ( इंटेलिजेंस) का नेतृत्व कर रहें थे। दो दिसंबर 2020 को प्रमोशन कर वरिष्ठ आईपीएस वी विनय कुमार को डीजी रैंक का अधिकारी बनाया गया था। जिससे अब उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
