उत्तराखंड
आईएएस दीपक रावत के इस आदेश से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में मचा हड़कंप…

देहरादून: आईएएस दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में छा गए है। वजह है उनका आदेश। उनके आदेश से ऊर्जा निगम में हड़कंप मच गया है तो वहीं निगम के सभी कर्मचारी हैरत में पड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAS दीपक रावत ने गांधी जयंती के दिन ही एक आदेश निकाल कर कर्मचारियों को कार्यालय बुला लिया ।इतना ही नहीं उन्होंने कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी भी अचानक निरस्त कर दी गई है। ये आदेश ऐसे वक्त में आया है जब ऊर्जा निगम के कर्मी 6 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं इस आदेश को लेकर कई सवाल खड़े किया जा रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बता दें कि एमडी दीपक रावत ने गांधी जयंती के दिन आनन-फानन में आदेश जारी किया है। यही नहीं रविवार को भी कर्मचारियों को कार्यालय आने का फरमान दिया गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार ऊर्जा निगम में ऐसा क्या बड़ा काम होने जा रहा है कि कर्मचारियों की 2 दिन की छुट्टी को अचानक कैंसिल कर दिया जाता है। गांधी जयंती पर ऊर्जा निगम में एक परियोजना के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसके बाद कर्मचारियों को कार्यालय में काम करने के आदेश दिए जाते हैं। साथ ही रविवार को भी उन्हें कार्यालय आने के लिए कहा जाता है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर क्यों दीपक रावत को अचानक ये छुट्टी निरस्त करने का फरमान जारी करना पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


