उत्तराखंड
Uttarakhand News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक के बेटा-बेटी सहित कई कार्यकर्ता BJP में शामिल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी लगातार जहां अपना खेमा बढ़ा रही है। वहीं कांग्रेस को झटके पर झटके मिल रहे है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Haridwar panchayat election) के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब एक विधायक के बेटा बेटी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिससे राजनीति में घमासान मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ममता राकेश (congress mla mamta rakesh) के बेटे और बेटी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जिपं, बीडीसी सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वालों में भगवानपुर से बीडीसी पद पर निर्वाचित कांग्रेस विधायक ममता राकेश की पुत्री आयुषि राकेश और पुत्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश भी शामिल हैं। इन सबको बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel