उत्तराखंड
Sarkari Naukri: टिहरी सहित इन जिलों में इन पदों के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में महिला होमगार्ड के पदों पर के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टिहरी सहित 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती दो चरणों में चलाई जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त तक है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड होम गार्ड विभाग की जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। होमगार्ड में भर्ती की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। 12 वीं पास महिला अभ्यर्थी को एक बोनस अंक और ग्रेजुएट महिला अभ्यर्थी को दो बोनस अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट रखी गई है। दो चरणों में भर्ती की जाएगी।
जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति भर्ती करेगी। समिति में 1 सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिला अधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा। एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा 30 अंकों की होगी। शैक्षिक अहर्ता पर 10 अंक दिए जाएंगे। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।
पहले चरण में छह जिले शामिल किए जाएंगे। शेष चार जिले दूसरे चरण में शामिल किए जाएंगे। प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती होगी। दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों में भर्ती की जाएगी। मुख्यालय का लक्ष्य अक्टूबर के दूसरे तथा तीसरे सप्ताह तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नई महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग शुरू कराने का है।
नोट– इस सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को विज्ञापन देखने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel