उत्तराखंड
देहरादून कैंटोनमेंट बोर्ड में इन पदों पर आवेदन करने की आज है लास्ट डेट,जल्द करें आवेदन…
युवाओं के लिए काम की खबर है। देहरादून कैंटोनमेंट बोर्ड में जॉब करने का शानदार मौका है। बताया जा रहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक स्वच्छता निरीक्षक, सहायक अध्यापक, जूनियर असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए एमपी ऑनलाइन के पोर्टल mponline.gov.in या देहरादून कैंट के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देहरादून कैंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये फीस देनी होगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
प्राइमरी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही प्राइमरी लेवल सीटीईटी या स्टेट टीईटी, डीएलएड या बीएड किया हो। जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग भी आनी चाहिए। स्टोर कीपर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 12वीं तक की योग्यता होने के साथ कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
