उत्तराखंड
उत्तराखंड में कुल 3262 पुल, 75 असुरक्षित, क्या ठोस कदम उठाएगी सरकार?
उत्तराखंड प्रदेश में कुल पुलों की संख्या 3262 है। पुलों को लेकर कराए गए ताजा ऑडिट में असुरक्षित क्षेणी के पुलों को चिह्नित किया गया है। जिसमें उत्तराखंड के 75 पुल असुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल गुजरात में मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के बाद उत्तराखंड सरकार ने नवंबर 2022 में राज्य के पुलों के सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया था। ऑडिट में प्रदेश के सभी पुलों की स्थिति की समीक्षा की गई। दो बार किये गए ऑडिट के बाद असुरक्षित पुलों की संख्या 75 बताई गई है।
पौडी जिले में 15 पुल असुरक्षित की श्रेणी में हैं। चमोली के 9, टिहरी के 7, उत्तरकाशी और हरिद्वार में 6-6, उधम सिंह नगर में 5, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ और नेशनल हाइवे पर 3-3, नैनीताल में 2 और रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में एक-एक पुल को असुरक्षित की श्रेणी में रखा गया है।
अब सवाल यह है कि इन असुरक्षित पुलों के लिए सरकार क्या त्वरित कदम उठाएगी? फिलहाल सरकार इन पुलों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराएगी या फिर बिल्कुल खराब स्थिति में चल रहे पुलों पर आवाजाही रोक देगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कोटद्वार में मालन पुल का कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था जिसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों को एक माह के भीतर मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel