उत्तराखंड
Big Breaking: शिक्षा विभाग में तबादला एक्ट लागू, मांगे आवेदन…
शिक्षा विभाग की ओर से तबादला एक्ट के तहत कर्मचारियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य से अनिवार्य तबादलों के लिए 10 विकल्प और अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार तय समय सीमा के तहत ही तबादले किए जाएंगे।
इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय का कहना है कि सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता एवं खाली पदों की संबंधित सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक जिनका नाम इस सूची में शामिल है वे अपना विकल्प संस्थाध्यक्ष से अनुमोदित करा कर खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन 20 मई तक मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदनों को ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचने के बाद ही इसे निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जो आवेदन उचित माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे उन पत्रों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होगी और ना ही इस संबंध में संबंधित से किसी तरह का पत्राचार किया जाएगा। साथ ही हर कार्मिक को तबादले के लिए अधिकतम 10 विकल्प भरने होंगे।
अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों की सेवाएं जुड़ेगी दुर्गम में
राज्य के अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा हैं कि शिक्षा विभाग की ओर से उनकी सुगम क्षेत्र के स्कूल की सेवा को अब दुर्गम क्षेत्र में की गई सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। जबकि दुर्गम की एक साल की सेवा को दुर्गम की दो साल की सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है सात जुलाई 2022 के शासनादेश का पालन किया जाएगा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel