उत्तराखंड
TRANSFER: उत्तराखंड में अफसरों के बंपर तबादले, देखें कौन गया कहां…

उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने अब भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तबादला एक्सप्रेस चलाई है। बताया जा रहा है कि विभाग में कई अफसरों के तबादले किए गए है। जिसकी सूची भी जारी की गई है। कई अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल भी किया गया है। आईए जानते है किसे कहां दी गई है तैनाती…
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसके तहत नैनीताल जनपद में तैनात खान अधिकारी ताजबीर सिंह नेगी को खनन प्रशासन से संबंधित कार्यों के अलावा जिला बागेश्वर के विभाग से जुड़े प्रशासन से संबंधित कार्य का दायित्व दिया गया है। ऊधमसिंह नगर में तैनात उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी दिनेश कुमार को टिहरी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।
टिहरी गढ़वाल में तैनात उप निदेशक/भूवैज्ञानिक डॉ. अमित गौरव को ऊधमसिंह नगर के खनन प्रशासन एवं भूविज्ञान से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बागेश्वर/अल्मोड़ा में तैनात उप निदेशक ज्येष्ठ खान अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को रुद्रप्रयाग में स्थानांतरित किया गया है। ऊधम सिंह नगर में सहायक भूवैज्ञानिक पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार सिंह सजवाण को रुद्रप्रयाग में तैनात किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


