उत्तराखंड
परिवहन विभाग ने अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 तक नैनीताल में किये 14509 चालान और 362 वाहन सीज…
नैनीताल: परिवहन विभाग ने अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 तक नैनीताल में 14509 चालान और 362 वाहन सीज किये हैं। आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा जनपद नैनीताल में माह अप्रैल 2023 से माह अक्टूबर 2023 तक कुल 14509 वाहनों के चालान एवं 362 वाहन सीज किये गये, जिनमें 555 बसें, 2712 अन्य यात्री वाहन 53 ट्रैक्टर ट्रॉली, 4120 भार वाहन एवं 6927 दो पहिया सहित अन्य वाहन के चालान किये गये एवं चालानों के प्रशमन से कार्यालय में लगभग रू० 2 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया।
चैकिंग में 777 बिना परमिट, 473 परमिट शर्त का उल्लंघन, 810 बिना फिटनेस, 2063 बिना कर, 1985 बिना लाईसेन्स, 857 वायु प्रदुषण, 252 ध्वनि प्रदुषण, 62 प्राईवेट वाहनों में व्यवसायिक प्रयोग, आदि में चालान किये गये। अभियान में 6653 वाहन चालकों के लाईसेन्स के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel