उधम सिंह नगर
हादसाः उत्तराखंड में शादी समारोह में हुआ हादसा, लड़खड़ाकर गिरे CM शिवराज सिंह चौहान…
काशीपुर: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक हादसा हो गया। जैसे ही सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्य गेट से आगे बढ़े और प्रतिभोज में जाने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, तभी उनका पैर फिसल गया। वह सीढ़ियों से फिसलकर लड़खड़ाकर गिर पड़े। उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और आगे के लिए रवाना हुए। हालांकि, ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते रोज काशीपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे घनेन्द्र सिंह गहलौत की शादी के प्रीतिभोज में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से जबरदस्त स्वागत किया गया। जैसे ही सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्य गेट से आगे बढ़े और प्रतिभोज में जाने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, तभी उनका पैर फिसल गया। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान को उनसे साथ मौजूद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठा लिया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उठने के बाद सीएम शिवराज मुस्कुरा कर आगे चल दिए और प्रीतभोज में शिरकत की। रिसेप्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत कई राजनेता शामिल हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

