उधम सिंह नगर
Big Breaking: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, जिला पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा राज्यमंत्री का दर्जा, इन्हे मिलेगे दस हजार…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में सीएम धामी ने एक बार फिर पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा की है साथ ही उन्होंने कोविड काल में बेहतर कार्य करने के लिए ग्राम प्रधानों को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। सीएम ने ये घोषणा आज लोक योजना अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों की कुमाऊं मंडल की कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी आज एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की कुमाऊं मंडल की कार्यशाला का शुभारंभ किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के थाने, कोतवाली में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान मिलेगा। कोविड काल में पंचायत प्रतिनिधियों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने रुद्रपुर के बाटा चौक का नाम डॉ भीम राव आंबेडकर चौक रखने और जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि साढ़े 4 महीने में जनता के हित में 500 से अधिक निर्णय और घोषणा करने के साथ ही, शासनादेश निकाले गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

