उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां लगी भीषण आग , बीच बाज़ार में आठ दुकानें जलकर हुई ख़ाक, मचा हड़कंप…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में रुद्रपुर से बड़ी खबर आ रही है। किच्छा रोड स्थित तीनपानी के पास 8 दुकानों में भीषण आग लग गई है। अज्ञात कारणों के चलते स्क्रैप, किराना और कैंटीन सहित 8 दुकानों में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने से दुकान स्वामियों को 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप, किराना और कैंटीन सहित 8 दुकानों में आग लग गई। आज सुबह 6 बजे एक दुकान में आग लगी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने से आसपास में हड़कंप मच गया। आग लगने से सलीम अंसारी की लकड़ी की स्क्रैप के गोदाम, इलियाज की दुकान, हयात की किराने की दुकान, धर्म सिंह की कैंटीन और किराने की दुकान, दीपक भंडारी की कैंटीन, चंदा पाल की चाय और किराने की दुकान, जलीस के बिरयानी और जमीन के कबाड़ की दुकान राख हो गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

