उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड के इस जिले में कल पांचवी तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने दिए आदेश…
उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर और कोहरे को देखते हुए बड़ा अपडेट आया है। ऊधमसिंह नगर के डीएम ने जिले के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के स्कूलों को 28 दिसंबर को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊधमसिंह नगर के लिए मौसम विभाग के द्वारा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी डॉ युगल किशोर पंत ने सरकारी, गैर सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 28 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।
गौरतलब है कि कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे उत्तर भारत का बुरा हाल है। इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड सहित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में कई प्रदेशों ने स्कूलों में कुछ दिनों के लिए छुट्टी का फैसला किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
