उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड BJP के वरिष्ठ नेता की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र और पार्टी में शोक की लहर…
रुद्रपुर: इस वक़्त बीजेपी के लिए दुःखद खबर सामने आ रही है। उधमसिंह नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा पंजाब के बटाला में हुआ है। हादसे और वरिष्ठ नेता की मौत की खबर से शहर के लोगों में मायूसी छा गई है। तो वहीं बीजेपी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने दुख प्रकट किया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें वीरेंद्र सामंती भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य रहे थे। चुनाव में उनकी सदैव अहम भूमिका रही है। उनके अचानक चले जाने से हर कोई सकते में है। इस हादसे में वीरेंद्र सहित हरजिंदर सिंह( जिन्दर), निवासी दिबदीदा, गुरतेज सिंह निवासी बिलासपुर यूपी की भी मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर रहते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel