उधम सिंह नगर
Big News: उत्तराखंड में बड़ी वारदात, बाइक सवार दबंगों ने BJP नेता को दौड़ा-दौड़कार पीटा…
रुद्रपुरः उत्तराखंड का उधमसिंहनगर भले ही सीएम धामी का चुनावी क्षेत्र रहा हो लेकिन क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है। रुद्रपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां रम्पुरा क्षेत्र में बाइक की टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस हाथापाई में एक भाजपा नेता भी शामिल था। बाइक सवार दो युवकों ने बीजेपी नेता को दौड़ा- दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा की है। बताया जा रहा है कि यहां दो बाइकों की टक्कर के बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों ही पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। बाइक सवार दो युवकों ने बीजेपी नेता को दौड़ा- दौड़ाकर बेल्ट से पीटा।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित तहरीर पर आरोपी दीपक और अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बीजेपी नेता को पीटते दिख रहे हैं। एक युवक बीच बचाव करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
