उधम सिंह नगर
BREAKING: उत्तराखंड में हादसों का रविवार, आमने-सामने की टक्कर से दो कारों के उड़े परखच्चे, 12 लोग थे सवार…
उत्तराखंड में रविवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल व अभिषेक तथा पुत्री पलक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel