उधम सिंह नगर
कोरोना: यूपी- उत्तराखण्ड बॉर्डर पर कोरोना रैपिड टेस्ट शुरू, आज 20 लोगों की हुई जांच
रुद्रपुर। केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब बाहर से आने वाले आगन्तुको का उत्तरप्रदेश उत्तराखंड के बॉर्डर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना जांच शुरू हो चूकि है।
रूद्रपुर के रामपुर बॉर्डर में आज दोपहर तक बाहर से आने वाले 20 लोगों की कोरोना जाच की गई। राहत की बात यह रही की 20 में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को जांच के लिए बॉर्डर में तैनात किया है। कल से रैपिड एंटीजन टेस्ट प्राइवेट लैब द्वारा की जाएगी। जिसके लिए लोगों को इसका भुगतान भी करना होगा।
जिले के डिप्टी सीएमओ अविनाश खन्ना ने बताया कि आज से यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर आगंतुकों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं जिले मैं आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टेस्ट किए जा रहे हैं कल से निजी लैब द्वारा लोगों के टेस्ट किए जाएंगे जिसके लिए लोगों को उसका भुगतान भी करना होगा।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति 76 घंटे की कोरोना जांच रिपोर्ट बॉर्डर में दिखाता है तो उसे जिले में प्रवेश दिया जाएगा अन्यथा उसे बॉर्डर पर ही रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
