उधम सिंह नगर
Corona Update: उत्तराखंड के इन दो स्कूलों में फूटा कोरोना बम, पांच बच्चे मिले संक्रमित…

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच उधमसिंह नगर के दो स्कूलों में कोरोना बम फूटा है। जीजीआईसी दिनेशपुर और गदरपुर की पांच छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकल आईं। पांच छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मेडिकल टीम तुरंत जीजीआईसी गदरपुर और दिनेशपुर पहुंची और बाकी छात्राओं के सैंपल लिए। सैंपल लेने का काम शाम पांच बजे तक जारी रहा। सोमवार सुबह सीएमओ कार्यालय को मिली रिपोर्ट में जीजीआईसी दिनेशपुर में चार छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।
आपको बता दें कि जीजीआईसी दिनेशपुर में 13 वर्षीय छात्रा की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 17 वर्षीय अन्य छात्रा और 16 साल की दो छात्राओं में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में उधमसिंह नगर जिले के जीजीआईसी गदरपुर की एक छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गदरपुर और दिनेशपुर के जीजीआईसी में भेजा गया। जहां आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन जांच के लिए सभी छात्राओं के सैंपल लिए गए। साथ ही दोनों जीजीआईसी को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए एसडीएम बाजपुर को संस्तुति भेजी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



