उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य गंभीर घायल, शोक की लहर…
बाजपुर: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर बाजपुर से आ रही है। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत में एक शिक्षक की मौत हो गई है। जबकि प्रधानाचार्य गंभीर घायल हो गए है। घटना से जहां स्कूल और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित GET पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ । बताता जाता है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे । इस दौरान सामने आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई ।
मृतक की पहचान शिक्षक गणपत सिंह के रूप में हुई है। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में ले लिया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्कूल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel