उधम सिंह नगर
सावधान: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस सामने…
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह पहला उधम सिंह नगर जिले से सामने आया है। कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट काफी खतरनाक बताया जा रहा है। यह डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गदरपुर निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसको हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
यह भी पढ़े- ब्रेकिंग: उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट को मोदी कैबिनेट में मिली जगह…
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज होम आइसोलेशन में चला गया था, लेकिन लगातार तबीयत बिगड़ने पर उसके और अन्य 30 लोगों के सैंपल दिल्ली भेज गए थे। जिसकी रिपोर्ट आज आई। जिसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया है। इसकी पुष्टि उधम सिंह नगर सीएमओ ने की है। उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का केस आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

