उधम सिंह नगर
आरोप: मां ने बेचा नाबालिक बेटी का रिश्ता, फिर किशोरी ने उठाया यह कदम…
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग को उसकी माँ ने बेच दिया। नाबालिक की माँ ने जबरन उसकी शादी हरियाणा के किसी युवक से करवा दी। खास बात यह है कि नाबालिक बेटी हरियाणा से मौका पाकर अपने घर काशीपुर पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये किशोरी की मां, मौसी-मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी से जबरन शादी करने के आरोपी युवक और उसके परिजन फरार हो गये। वहीं मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सोमवार देर रात 112 नंबर पर कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने कॉल की। उसने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है, लेकिन उसकी मां ने मौसी और मौसा से मिलकर कुछ दिन पहले उसे हरियाणा के एक आदमी को बेच दिया।
यह भी नहीं पढ़े- उत्तराखंड: कोविड मृत्यु दर में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर…
बताया कि उसे हरियाणा ले जाने के बाद एक युवक से जबरन शादी करा दी गयी। किशोरी का कहना था कि वह किसी तरह मौका पाकर युवक के घर से भागकर काशीपुर लौटी है। आरोप लगाया कि यहां मां और अन्य परिजन उसे जबरन हरियाणा वापस भेजना चाहते हैं। बताया कि उससे शादी करने वाला युवक भी उसे जबरन ले जाने के लिये काशीपुर आया है। सहायक पुलिस अधीक्षक कोंडे ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और किशोरी के बताये पते पर दबिश दी। मौके से किशोरी की मां चरनजीत कौर, मौसा पाल सिंह उर्फ पाला और मौसी रजनी कौर दोनों निवासी नागलमुंदी, ढैणा, रेवाड़ी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि किशोरी से शादी करने वाला टोनी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रेवाड़ी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार और फरार आरोपियों समेत कालू, संजय पुत्र कालू, शालू पत्नी संजय तीनों निवासी नागलमुंदी, ढैणा, रेवाड़ी (हरियाणा) और शादी कराने वाले पंडित पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किशोरी पुलिस सुरक्षा में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

