उधम सिंह नगर
अपराध: चोरी फिर सीना जोरी, आरोपी महिलाओं ने पुलिस कर्मी महिला को पीटा…
कुमांऊ। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। इससे महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और उनको गुम चोटें आईं। मौका पाकर आरोपी महिलाएं कोतवाली से भाग गईं। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फटी वर्दी को भी सील कर दिया है।
पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को एक महिला ने अपने अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में कोतवाली में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर नगर के एक वार्ड की आरोपी महिला को कोतवाली बुलाया गया था। महिला दरोगा सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान आरोपी महिला, उसकी दो बहनें उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गईं। आरोप है कि महिला से मोबाइल दिखाने को कहा तो उसने व उसकी दोनों बहनों ने हंगामा कर हाथापाई शुरू कर दी।
हाथापाई के दौरान महिला पुलिस कर्मी ज्योति की वर्दी फट गई और गुम चोटें आईं। घटना के बाद दो बहनें आरोपी महिला को अपने साथ लेकर भाग गईं। पुलिस कर्मी ज्योति ने कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धारा 186, 332, 353, 504 के तहत तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

