उधम सिंह नगर
गजबः न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट में भिड़े उत्तराखंड बीजेपी MLA और कांग्रेस नेता, चले लात-घूंसे…

रुद्रपुर : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच चुनावी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें भाजपा विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम में बहस करते-करते गालीगलौज पर उतर आए। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। कुर्सियां फेंक दी गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बाद में बाजार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामला सुर्खियों में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार शाम एक न्यूज चैनल की ओर से लाइव चुनावी बहस कराई जा रही थी। भाजपा से विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, आम आदमी पार्टी से नंदलाल अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चुनावी बहस चल रही थी। देखते ही देखते मामला गरमा गया। बहस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने विधायक ठुकराल पर टिप्पणी कर दी। जिससे ठुकराल समर्थक गुस्से में आ गए।
चैनल के एंकर ने दोनों के समर्थकों को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। मामला बढ़ते देख एंकर चला गया। तभी भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने के साथ ही आग्रह कर बेहड़ को घर भिजवाया। विधायक राजकुमार ठुकराल भी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए बाजार की तरफ चले गए। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


