उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: ड्यूटी से लापता मिले चौकी प्रभारी समेत छह दारोगा, SSP ने की बड़ी कार्रवाई…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन त्योहारी सीजन को लेकर मुस्तैद है। रूद्रपुर में दीपावली डयूटी से लापता मिलने पर चौकी प्रभारी सहित छः दरोगाओं पर एसएसपी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इन लोगों के खिलाफ लीव विदाउट पे की कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीओ ने डयूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, एसआइ विपुल जोशी, एसआइ दिनेश परिहार, एसआइ भूपेंद्र सिंह और एसआइ अनुराग सिंह, एसआइ उमेश रजवार डयूटी स्थल पर अनुपस्थित मिले। बताया जा रहा है कि प्रभारी संदीप शर्मा समेत छह उप निरीक्षको के खिलाफ लीव विदाउट पे की कार्रवाई कर दी है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह और शाम मुख्य चौराहों में गश्त, चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यातायात व्यवस्था बनी रही। त्योहारी सीजन में ड्यूटी के दौरान लापरवाही वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

