उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: छात्र-छात्राओं से भरी बस हादसे का शिकार, घायलों से मिलने पहुंचे CM धामी…
चुनावी माहौल के बीच बड़े हादसे की खबर खटीमा से आ रही है। यहां बिगराबाग बाईपास चौराहे में निजी संस्थान की बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बीस लोग घायल हो गए। जिन्हे प्रशासन के माध्यम से 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। वहीं सीएम ने घायलों का हाल चाल जान अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की सुबह खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे पास हुआ है। बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई। जिसमे कुल बीस घायल नागरिक अस्पताल लाए गए है। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है। दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।
वहीं बस व ट्रक की हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगो का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंच कर हाल जाना।इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक से सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।दुर्घटना में निजी संस्थान के घायल हुए लगभग 20 छात्र छात्राओं से सीएम धामी एक एक कर अस्पताल वार्ड में मिले। वही उन्हे जल्द स्वस्थ होने के लिए ढाढस बंधाया।
गौरतलब है कि सीएम धामी बीती शाम जहां अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे थे वही रविवार को खटीमा नगर में रोड शो के उपरांत चटिया फार्म इलाके में जनसभा का उनका कार्यक्रम था। आज उन्हें जैसे ही हादसे का पता चला है तो सीएम धामी अस्पाल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों के स्वास्थ्य व इलाज के विषय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी पी सिंह से जहां जानकारी ली। वही अभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत सीएम अस्पताल से रवाना हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
