उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: तेंदुए ने बनाया 10 साल की मासूम को निवाला, इस हाल में मिला शव, दहशत…
Uttarakhand News: प्रदेश में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही अब मैदानी इलाकों में भी तेंदुए की दहशत है। अब उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में तेंदुए ने 10 साल की मासूम को शिकार बना लिया है। मासूम का शव क्षत-विक्षत हालत में गन्ने के खेत से मिला है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार की देर शाम वासुदेव जोशी की 10 साल की बेटी आनंदी जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार अचानक लापता हो गई। बेटी लापता होने पर परिजन उसे खोजते रहे लेकिन वह कही नहीं मिली। धीरे-धीरे खबर पूरे गांव में फैल गई। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों को गन्ने के खेत में गुर्राहट की आवाजें सुनाई दी। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ग्रामीण गन्ने के खेत में घुस तो वहां बालिका मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों आहट सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। बालिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel
