उधम सिंह नगर
बधाईः उत्तराखंड की बेटी ने सात समुंद्र पार जीता मिसेज अमेरिका एशिया का ताज, बढ़ाया मान…
किच्छाः उत्तराखंड की बेटियां अपनी प्रतिभा के दम से प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही है। एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी ने खुद को साबित किया है। किच्छा की मीनू का नाम भी इस कड़ी में जुड़ गया है। मीनू गुप्ता ने अमेरिका में आयोजित मिसेज एशिया अमेरिका ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने राज्य और देश का मान बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक जीत लिया है। कैलिफोर्निया में रंगारंग कार्यक्रम और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आयोजकों ने मीनू का ताज पहनाया। मीनू की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आपको बता दें कि मीनू की शुरुआती पढ़ाई किच्छा में हुई है। उन्होंने जीजीआईसी में कक्षा छह से इंटर तक की शिक्षा ली। बाद में पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी व पंजाब विश्वविद्यालय से एमएससी की शिक्षा ली। जूनियर रिसर्च फैलोशिप में उसकी देश में चौथी रैंक आई थी। मीनू के पिता कौशल गुप्ता चीनी मिल से रिटायर्ड है। मीनू की साल 2017 से विशाल गुप्ता के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह यूएस में रह रही हैं। उनके पति वाशिंगटन, यूएस में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक्सबॉक्स के बिजनेस लीड हैं। अपने टैलेंट के दम पर वह मिसेज एशिया अमेरिका के कॉन्टेस्ट में पहुंचीं।
बता दें कि यह आयोजन अमेरिका की नामी फैशन कंपनी वर्जीलिया फैशन प्रोडक्शंस के फैशन हाउस की ओर से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस ब्यूटी कांटेस्ट में एशिया के 150 देशों की 200 प्रतिभाओं ने भाग लिया। फाइनल तक 90 प्रतिभागी पहुंचे। अंतिम निर्णय मीनू के पक्ष में गया। बचपन से ही गायन, संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शौक के कारण मीनू ने ये प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। आयोजकों ने मीनू को ब्यूटी का ताज पहनाया। इसके अलावा मीनू को दो अन्य बेस्ट ईवनिंग गाउन व बेस्ट डेलीगेट खिताब भी दिया गया। जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

