उत्तराखंड
UK Board Date Sheet 2023: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें शेड्यूल…
UK Board Date Sheet 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने यूके बोर्ड की 10वी-12वीं परीक्षा की डेट शीट 2023 जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2023 से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 6 अप्रैल 2023 तक चलेंगी। साथ ही 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल संपन्न करवाए जाएंगे
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड के सभापति आरके कुमार एवं बोर्ड की सचिव नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक अंबा दत्त एवं परीक्षा समिति के सदस्य की मौजूदगी में जारी किया गया है। छात्र परीक्षा की तारीख, परीक्षा का दिन, समय और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश देख सकते है।
बता दें कि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा समय से आधे घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी विकलांग छात्रों को 33% अतिरिक्त समय दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel