उत्तराखंड
UKPSC PCS परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड…
देहरादून: उत्तराखंड में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आयोग में उत्तराखंड लोअर पीसीएस या संयुक्त राज्य (सिविल) अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग 26 नवंबर को भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई अधिसूचना के मुताबिक उत्तराखंड लोअर पीसीएस या संयुक्त राज्य (सिविल) अधीनस्थ सेवा परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी, जबकि 26 नवंबर, 2021 को भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की घेाषणा की गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और लेने होंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड –
कैंडिडेट्स जारी होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए भी यूकेपीएससी की वेबसाइट पर दिए नोटिस चेक कर सकते हैं।
- यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ukpsc.gov.in पर।
- यहां होमपेज पर एडमिट कार्ड का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें। इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब इस नये पेज पर अपने डिटेल्स डालें जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डीओबी वगैरह।
- इतना करके जब आप एंटर का बटन दबाएंगे तो यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकालकर रख लें। ये भविष्य में काम आ सकता है।
- इस परीक्षा की घोषणा अगस्त 2021 के महीने में हुई थी। इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के माध्यम से रेवेन्यू, होम और दूसरे विभागों में कुल 190 पद भरे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel